{"_id":"66279745965b2eb1790cd923","slug":"wrestling-match-dangal-in-jarora-bilaspur-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-116296-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: युवराज ने जीता बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: युवराज ने जीता बड़ी माली का खिताब
विज्ञापन
बिलासपुर में भराड़ी के जरोडा गांव में आयोजित 42वें दंगल में भाग लेते पहलवान । संवाद
जरोड़ा में 42वें दंगल का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी के गांव जरोड़ा में 42वें दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में 200 के करीब पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। हर साल यह दंगल एक अप्रैल को आयोजित होता है। इस साल विपरीत परिस्थितियों के कारण यह दंगल 23 अप्रैल सोमवार को हुआ। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला युवराज पट्टी और घोड़ा वावा फ्लाई के बीच हुआ, जिसमें युवराज ने बेहतर कुश्ती दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता युवराज को 15 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता को 13 हजार और गागर देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली के रिंकू और सागर के बीच हुआ। दूसरा सेमीफाइनल सदीक फगवाज और दिल्ली के मोनू के बीच हुआ। दोनों मुकाबलों में जीत कर आए रिंकू और मोनू के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस छोटी माली में मोनू पहलवान विजयी रहे। विजेता पहलवान को 7100 रुपये और गुर्ज भेंट किया गया। जबकि उपविजेता रिंकू को 6100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रधान सूरत राम सहित उपप्रधान, कमेटी सदस्य, नजदीकी पंचायतों के चुनिंदा प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।