फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Worship of Mahagauri at Dhaulra Temple; 251 young girls (kanyas) worshipped

Bilaspur News: धौलरा मंदिर में महागौरी की पूजा, 251 कन्याओं का पूजन

Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mahagauri at Dhaulra Temple; 251 young girls (kanyas) worshipped
शारदोत्सव में अष्टमी पर मां दुर्गा को लगाया नारियल का भोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव के आठवें नवरात्र पर मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती और भोग के बाद हवन यज्ञ किया गया। अष्टमी तिथि पर मां महागौरी को नारियल का भोग लगाया गया। इस दौरान संधि पूजा और बलिदान आरती भी की गई। पूजा-अर्चना शिमला से आए आचार्य सुधांशु भट्टाचार्य महाराज ने विधिवत रूप से संपन्न करवाई।

दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा के मार्गदर्शन में सुबह 11 बजे कन्या पूजन किया गया। इसमें 251 कन्याओं के चरण धोकर उनकी पूजा की गई और मां दुर्गा से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की गई। डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे मां दुर्गा की महानवमी की विधिवत पूजा और संधि पूजन होगा। सुबह 11 बजे मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आरती, हवन और कन्या पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, राम पाल, जस्सी, अश्विनी शर्मा, प्रमोद बिट्टू, राजेंद्र, पार्षद संतोष जोशी, अशोक सोहड़, निरूपमा सोहड़, देशराज शर्मा, आशीष शर्मा, अभिलाषा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed