{"_id":"684184854ba7a769e8029327","slug":"world-environment-day-was-celebrated-like-a-festival-in-the-educational-institutions-of-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-138312-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के शैक्षणिक संस्थानों में उत्सव की तरह मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के शैक्षणिक संस्थानों में उत्सव की तरह मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
Thu, 05 Jun 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में पेड़ लगाते हुए विद्यार्थी व एसएमसी सदस्य। संवाद
बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाने का लिया प्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में मोनल इको क्लब ने कार्यक्रम किया। छात्र साहिल, अंश प्रीत सिंह ने आंवला और अनार का पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। विद्यार्थी अपने घर पर एक पेड़ लगाकर उसकी वर्ष भर देखभाल करेंगे। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में पांच विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने भाग लिया। 9 जून को स्कूल खुलने पर सभी विद्यार्थियों सहित एसएमसी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस अवसर पर स्कूल के वरिष्ठ सहायक कश्मीर सिंह, हरप्रीत कौर, क्लब की प्रभारी रेखा, कुलदीप सिंह सहित अन्य अभिभावक भी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वैच्छिक अभियान का उद्देश्य न केवल विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना था, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण की सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की निरंतर जिम्मेदारी है। व्यावसायिक शिक्षक किशोरी ने कहा कि यह छोटे कदम भविष्य में बड़े बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करें। इस अवसर पर स्थानीय युवा सौरव ठाकुर एवं अन्य ने भी अभियान में भाग लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में छात्राओं ने विभिन्न पौधों का रोपण किया। छात्राओं ने पर्यावरण का संरक्षण की शपथ भी ली। छात्राओं ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई भी की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में छात्राओं ने अपनी मां के साथ पौधा लगाया और प्रतिज्ञा ली कि इस पौधे की परवरिश वह ठीक उसी तरह करेंगी जैसे उनकी मां ने उन्हें पाला-पोसा है। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने कहा कि यह दिवस प्रकृति का धन्यवाद करने का है। जब मां और धरती एक हो जाती हैं तो सम्पन्नता का आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी को पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। इस अवसर पर सरला शर्मा, लोकेश कुमार, पविंद्र पटियाल, शीला धर्माणी, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में प्रशिक्षुओं और अध्यापकों ने संस्थान के प्रांगण में अशोक सहित अन्य पौधों का रोपण किया। बच्चों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर बनाने का प्रण लिया।
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने बरठीं बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें बच्चों ने नारे लगाकर आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। उसके बाद बच्चों और अध्यापकों ने स्कूल में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यमिक स्तर पर धौलाधार सदन विजेता और शिवालिक, हिमालय सदन उपविजेता रहे। वरिष्ठ स्तर पर धौलाधार और हिमालय सदन विजेता, नीलगिरी सदन उपविजेता रहा। कार्यक्रम में प्रदूषण बोर्ड में वरिष्ठ अभियंता पवन शर्मा और अर्पण ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत दी।