{"_id":"6911da73ad0d10cda6003ae0","slug":"workshop-on-schemes-for-senior-citizens-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148138-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों की योजनाओं पर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों की योजनाओं पर हुई कार्यशाला
Mon, 10 Nov 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिलासपुर में ए
जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया शुरू
रेड क्रॉस सोसाइटी, हेल्प एज इंडिया ने की कार्यक्रम की पहल
कार्यशाला में वरिष्ठ जनों की देखभाल करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिकों की भलाई और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिलासपुर में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। यह कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर और हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला भाषा कार्यालय परिसर में हुआ।
कार्यशाला में बिलासपुर एल्डर्स एसोसिएशन, पेंशनर एसोसिएशन और रोटरी क्लब बिलासपुर के करीब 45 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का अनुभव और मार्गदर्शन देने वाले स्तंभ हैं। उन्होंने अपील की कि वरिष्ठजन सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के उन वर्गों तक पहुंचाएं, जो वास्तव में सहायता के पात्र हैं। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी और हेल्प एज इंडिया के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवीय संवेदनाओं को और मजबूत करते हैं। कार्यशाला में जिला कल्याण अधिकारी आरसी बंसल, एल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव मस्त राम वर्मा, अधिवक्ता प्रकाश बंसल, सुशील पुंडीर, आनंद कुमार, रविंद्र भट्ट, सत्या चंदेल, ओम प्रकाश गर्ग, चेत राम वर्मा, एनआर शर्मा और टेक चंद सैनी ने वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और उनके अधिकारों पर अपने विचार साझा किए। इसी क्रम में हेल्प एज इंडिया और रेड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर द्वारा 11 से 13 नवम्बर तक होटल नीलम में तीन दिवसीय जेरियाट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण में नर्सिंग संस्थानों, वृद्धाश्रमों, आशा कार्यकर्ताओं और पारिवारिक देखभाल करने वालों सहित करीब 30 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक चलेगा।