{"_id":"65f437ad31b67785860e43cf","slug":"workshop-on-mentoring-and-monitoring-of-pre-primary-classes-organized-in-diet-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-114606-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
- कार्यशाला में 40 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में समग्र शिक्षा के तहत पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 19 मार्च तक चलेगी। कार्यशाला में छह खंडों के 40 केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यशाला में भाषा, बौद्धिक, सृजनात्मक, सामाजिक और शारीरिक विकास पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की मेंटरिंग और मॉनिटरिंग किस प्रकार की जाए, इस पर केंद्रीय मुख्य शिक्षकों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा करके योजना का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यशाला के लिए प्रथम संस्था की तरफ से भी सहयोग दिया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ कुलदीप चंद ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर राजकीय केंद्र मुख्य पाठशाला दबट के केंद्रीय मुख्य शिक्षक विनोद कुमार, राजकीय केंद्र मुख्य पाठशाला दलहेत के केंद्रीय मुख्य शिक्षक रोशन लाल, राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक दीपचंद पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर डाइट जुखाला का पूरा स्टाफ और अन्य उपस्थित रहे।