{"_id":"69f099ec2b3511724d07312a","slug":"workshop-on-carrier-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158844-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अपनी क्षमता पहचान कर ही चुनें कॅरिअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अपनी क्षमता पहचान कर ही चुनें कॅरिअर
विज्ञापन
मजारी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित
इंग्लैंड में कार्यरत इंजीनियर आरोही शर्मा ने साझा किए अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इंग्लैंड से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत इंजीनियर आरोही शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई और कॅरिअर बनाने से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र का सपना विदेश में पढ़ाई या नौकरी करने का है, तो उसे अपने विद्यार्थी जीवन में ही अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अंग्रेजी ही विभिन्न देशों को जोड़ने का माध्यम है और इसी कारण आईलेट्स, सैट जैसे टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है, जो भाषा की समझ को परखते हैं। आरोही शर्मा ने बताया कि विदेशों की चमक-दमक आकर्षित जरूर करती है, लेकिन उस स्तर तक पहुंचने के लिए ठोस ज्ञान और मेहनत जरूरी है। बिना तैयारी के विदेश जाने वाले कई छात्रों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार ही कॅरिअर का चयन करना चाहिए।
कहा कि भारत में आईएएस और आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरियों को पाने का सपना कई छात्र देखते हैं, लेकिन सफलता वही हासिल करता है जो स्कूली स्तर से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ठाकुर ने आरोही शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इसी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य नीलम, प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, राजेश शर्मा, हरप्रीत कौर, सतनाम कौर, रेखा अत्री, रेणु शर्मा, उशैली अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहा।