फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workers deserve congratulations for giving Anurag an edge over Jhanduta: Katwal

अनुराग को झंडूता से बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र : कटवाल

Fri, 14 Jun 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Workers deserve congratulations for giving Anurag an edge over Jhanduta: Katwal
-झंडूता भाजपा मंडल की बैठक में विधायक ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को झंडूता मंडल भाजपा की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में झंडूता में आयोजित बैठक में विधायक जीतराम कटवाल ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने, झंडूता विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने और हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटें जीतने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तथा कार्यकारिणी को बधाई दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कटवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत से हिमाचल में लोकसभा की चारों सीटों पर जीत की हैट्रिक के साथ पार्टी ने इतिहास रचा है। हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत सुनिश्चित करने में झंडूता विधानसभा क्षेत्र से 12 हजार से अधिक वोटों की बढ़त दिलाने के लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने झूठे वादों और गारंटियों से लोगों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनता ने झूठ की कलई खोलकर सरकार के हर पैंतरे को नाकाम किया। विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में उनका योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

विधायक कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रखा जाएगा। लोकसभा चुनाव में झंडूता से अनुराग ठाकुर को भारी बढ़त दिलाने के लिए वह खुद पूरे क्षेत्र का दौरा करके लोगों का आभार जताएंगे। बैठक में लगभग 250 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed