{"_id":"64e0a8a433358e92d40af168","slug":"worker-dies-after-falling-from-roof-of-steel-plant-in-gwalthai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-4255-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ग्वालथाई में स्टील प्लांट की छत से गिरकर कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ग्वालथाई में स्टील प्लांट की छत से गिरकर कामगार की मौत
विज्ञापन
- हादसे के समय छत पर कर रहा था मरम्मत कार्य
- कोट कहलूर थाने में प्लांट प्रबंधन और टीम हैड के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी के ग्वालथाई में स्टील प्लांट की छत से गिरकर एक कामगार की मौत हो गई। हादसे के समय कामगार छत की मरम्मत कर रहा था। कोट कहलूर थाना पुलिस ने प्लांट प्रबंधन और टीम हैड पर लापरवाही बरतने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में सत्यपाल निवासी गांव स्वाहेडी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ने बताया है कि वह ग्वालथाई स्थित अग्रवाल स्टील प्लांट में काम करता है। शुक्रवार को प्लांट में उत्पादन बंद था। वह अन्य कामगारों से भट्टी की मरम्मत करा रहा था। इस दौरान एक मजदूर प्लांट की छत पर चढ़ गया और वहां मरम्मत कार्य करने लगा। इसी बीच वह नीचे भट्टी के प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे कंपनी की गाड़ी से सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर रेफर कर दिया। जालंधर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक कामगार की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव भेडी डाकघर धयाला तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह कंपनी में फैबरीकेशन/फिटर का काम करता था। सत्यपाल के अनुसार हादसे के समय राकेश कुमार के पास कोई सेफ्टी किट नहीं थी। कंपनी की ओर से काम कर रहे मजदूरों को सेफ्टी किट दी जाती है जो फैबरीकेशन टीम हैड के पास मौजूद थी। टीम हेड की देखरेख में यह कार्य किया जाता है। यह हादसा टीम हेड फैबरीकेशन और प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। उधर, डीएसपी श्री नयनादेवी विक्रांत बोंसला ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।