फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Work to remove illegal hoardings started in Ghumarwin city

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाने का काम शुरू

Mon, 20 May 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Work to remove illegal hoardings started in Ghumarwin city
अमर उजाला इंपैक्ट
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया नगर परिषद

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने सोमवार को शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग पर कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया है। शहर में कई स्थानों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हटाए गए।

प्रदेश में तेज अंधड़ चलने की चेतावनी के बाद शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग लोगों की जान जोखिम में डाल रहे थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को सोमवार के अंक में अवैध होर्डिंग से खतरे में लोगों की जान नामक शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने पर नगर परिषद हरकत में आया और सोमवार को ही शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले घुमारवीं में बनाए गए ओवरहेड फुट ब्रिज पर लगाए गए सभी होर्डिंग पोस्टर तथा अन्य प्रचार सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया गया। इससे पहले शहर में लगाए गए इन अवैध होर्डिंग को लगाने वाले एक भी व्यक्ति को नोटिस तक जारी नहीं किया जाता था, जबकि न्यायालय ने कुछ समय पहले प्रदेश भर के शहरों में लगे अवैध होर्डिंग को नहीं हटने पर प्रदेश की नगर निकायों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए थे। घुमारवीं शहर के लगभग हर गली मोहल्लों, राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली के खंभों, दीवारों और घर की छतों पर प्रचार की सामग्री अवैध रूप से लगाई गई थी। बड़े-बड़े होर्डिंग जहां शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे थे, वहीं नगर परिषद के राजस्व को भी चूना लगा रहे थे। संस्थाओं और कार्यालय का प्रचार-प्रसार करने के चक्कर में लोग नगर परिषद से होर्डिंग और पोस्टर लगाने की अनुमति तक लेना उचित नहीं समझ रहे थे। अब इन अवैध होर्डिंग को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed