फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Work on the Ghumarwin taxi stand has not yet started, even after eight months.

Bilaspur News: आठ महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया घुमारवीं टैक्सी स्टैंड का काम

Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Work on the Ghumarwin taxi stand has not yet started, even after eight months.
पांच लाख रुपये खर्च कर तैयार किया गया स्थल बना निजी वाहनों और ट्रकों की पार्किंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं की ओर से शहर के सीर खड्ड पुल के समीप करीब पांच लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया टैक्सी स्टैंड निर्माण कार्य पूरा होने के आठ महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में शहर के 80 से अधिक टैक्सी चालक आज भी सड़क किनारे वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। इससे न केवल टैक्सी चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
नगर परिषद ने टैक्सी चालकों की वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए सीर खड्ड पुल के पास पेवर ब्लॉक लगाकर टैक्सी स्टैंड विकसित किया था। उस समय दावा किया गया था कि जनवरी 2026 तक टैक्सी स्टैंड को विधिवत शुरू कर दिया जाएगा, जिससे चालकों को स्थायी स्थान मिलेगा और मुख्य बाजार में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। हालांकि तय समय बीत जाने के बावजूद टैक्सी स्टैंड आज तक चालू नहीं हो सका। स्थिति यह है कि जिस स्थान को टैक्सी स्टैंड के रूप में विकसित किया गया था, वहां आज निजी वाहन और ट्रक खड़े किए जा रहे हैं। इसके अलावा उसी स्थान पर रेत-बजरी उतारने और चढ़ाने का कार्य भी हो रहा है। इससे सरकारी धन से तैयार की गई सुविधा अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। टैक्सी चालकों का कहना है कि वे पिछले करीब दो दशकों से घुमारवीं में स्थायी टैक्सी स्टैंड की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कई बार प्रशासन और नगर परिषद के समक्ष गुहार लगाई गई तथा आंदोलन भी किए गए। जब टैक्सी स्टैंड निर्माण की घोषणा हुई तो उन्हें उम्मीद जगी थी कि उनकी समस्या का समाधान होगा, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी उन्हें सड़क किनारे ही वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चालकों का कहना है कि मुख्य बाजार और दुकानों के सामने टैक्सियां खड़ी करने के कारण कई बार दुकानदारों से विवाद की स्थिति बन जाती है। साथ ही शहर में यातायात बाधित होने और जाम लगने की समस्या भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि टैक्सी स्टैंड को समय पर शुरू कर दिया जाता तो शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आता। अब टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तैयार हो चुके टैक्सी स्टैंड को जल्द से जल्द विधिवत शुरू कर टैक्सी चालकों को सौंपा जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके और वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीर खड्ड पुल के समीप टैक्सी स्टैंड के लिए प्रशासन के निर्देशों के अनुसार प्रारूप तैयार कर निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। प्रशासन से जैसे ही आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, टैक्सी स्टैंड को विधिवत शुरू कर दिया जाएगा, ताकि टैक्सी ऑपरेटरों को बेहतर सुविधा मिल सके।
-खेमचंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी,नगर परिषद, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed