{"_id":"683da2f843e03bf434053772","slug":"work-of-ward-delimitation-of-nagar-parishad-and-nagar-panchayats-has-started-give-suggestions-in-seven-days-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138185-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नगर परिषद व नगर पंचायतों के वार्ड परिसीमन का काम शुरू, सात दिन में दें सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नगर परिषद व नगर पंचायतों के वार्ड परिसीमन का काम शुरू, सात दिन में दें सुझाव
Mon, 02 Jun 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना, दावे-आपत्तियों के लिए निर्धारित प्रारूप में दें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं, नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में वार्ड परिसीमन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत वार्डों का पुनर्गठन और उनकी सीमाओं को नए सिरे से परिभाषित किया जा रहा है। उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि परिसीमन प्रस्तावों का प्रकाशन कर दिया गया है।
प्रस्तावित परिसीमन के तहत बनाए गए ड्राफ्ट नक्शे और विवरण संबंधित नगर परिषद व पंचायत कार्यालयों में कार्यालय समय के दौरान आम जनता के निरीक्षण के लिए रखे गए हैं। लोग इन प्रस्तावों को देखकर अपनी आपत्ति या सुझाव दे सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को इन प्रस्तावों पर कोई आपत्ति है या वह कोई सुझाव देना चाहता है, तो वह नोटिस जारी होने की तिथि से सात दिन के भीतर निर्धारित प्रारूप-2 में उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर सकता है। समय पर प्राप्त दावे-आपत्तियों पर विचार के बाद ही परिसीमन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपने सुझाव व आपत्तियां दर्ज करवाएं, ताकि वार्ड परिसीमन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जनहितकारी हो सके।