{"_id":"62cdbf160cff5a22150df0ce","slug":"wood-depo-seize-bilaspur-news-sml4150367128","type":"story","status":"publish","title_hn":"wood depo seize","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
wood depo seize
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर वन विभाग के डीएफओ ने अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के गांव जबली में चल रहे एक निजी लकड़ी के डिपो में दबिश दी। टीम ने मौके से चार जीप खैर के मोछे बरामद किए हैं। हालांकि, अभी तक वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि मौके से कितनी लकड़ी बरामद हुई है।
इस संबंध में विभाग की ओर से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। प्राथमिक स्तर पर विभाग खुद इसकी जांच कर रहा है कि डिपो में इतनी बड़ी मात्रा में खैर की लकड़ी कहां से लाई गई है। वन विभाग को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के गांव जबली में खैर की अवैध लकड़ी पहुंच रही है। इसी सूचना के आधार पर डीएफओ अवनी भूषण राय ने टीम के साथ लकड़ी के डिपो में दबिश दी। इस दौरान खैर के मोछे बरामद किए गए। निजी लकड़ी के डिपो को वन विभाग ने सीज भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह लकड़ी का डिपो सदर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष रूप लाल ठाकुर का है। रूपलाल ठाकुर ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा के पूर्व उप प्रधान भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि यह कांग्रेस के बड़े नेता (पूर्व विधायक) के करीबी भी माने जाते हैं। वर्तमान में रूप लाल ठाकुर की पुत्रवधु ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा और नौणी की बीडीसी (पंचायत समिति सदस्य) भी हैं। बताते चलें कि रूप लाल ठाकुर के खिलाफ यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनके खिलाफ साल 2012 में इसी तरह के मामले में कार्रवाई हो चुकी है।
इस संबंध में डीएफओ अवनी भूषण राय ने कहा कि मामला इतना गंभीर नहीं है। रात को दस बजे वह इस संबंध में कोई भी जानकारी देना जरूरी नहीं समझते, यह उनका निजी समय है। अब इस बारे में वह बुधवार को बात करेंगे। वन विभाग बिलासपुर के अरण्यपाल अनिल शर्मा ने बताया कि डीएफओ ने उन्हें जानकारी दी थी कि दबिश की गई है। खैर के मोछे भी बरामद हुए हैं। वन विभाग अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन
नाना के घर में फंदे से लटकी मिली किशोरी
बिलासपुर। बरमाना थाना के तहत पंजगाईं गांव में 14 वर्षीय किशोरी फंदे से लटकी हुई मिली है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाले से सेऊ गांव की 14 वर्षीय किशोरी पंजगाईं में अपने नाना के घर आई थी। मंगलवार शाम को किशोरी का शव वहां फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के कारणों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी करवाई अमल में लाई जाएगी। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने की है।