{"_id":"6ade4ddaf4a9f4069a0b4b74","slug":"society-should-respect-the-experience-and-contributions-of-the-elderly-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170648-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुजुर्गों के अनुभव और योगदान का सम्मान करे समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुजुर्गों के अनुभव और योगदान का सम्मान करे समाज
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंगनबाड़ी गोचर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल प्रधान रंजना कुमारी ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में उनके योगदान के महत्व पर प्रकाश डाला।
दीप कुमार ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके त्याग, परिश्रम और समर्पण का सम्मान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि उम्र के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक और भावनात्मक देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि वृद्धजन दिवस का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, गरिमा और योगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। परिवार और समुदाय को बुजुर्गों की राय का सम्मान करते हुए उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। इनमें अटल वयो अभ्युदय योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना शामिल हैं। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना और स्वास्थ्य विभाग की मुस्कान योजना के माध्यम से भी बुजुर्गों को सुविधाएं दी जा रही हैं। मुस्कान योजना के तहत दांत लगवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच, दवाइयों और उपचार का ध्यान रखें तथा उन्हें सम्मानजनक वातावरण दें। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कुर्सी और रुमाल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विजेताओं सहित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू देवी, सीएचओ रमन कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।