फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   won in delhi university students election

Bilaspur News: दिल्ली विवि चुनाव में जुखाला के तुषार ठाकुर बने महासचिव

Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
won in delhi university students election
बिलासपुर। श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की कोटला पंचायत के युवा तुषार ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। बिलासपुर के जुखाला से भाजपा के पूर्व महामंत्री बृजलाल ठाकुर के पुत्र तुषार ने किरोड़ीमल कॉलेज यूनिवर्सिटी के महासचिव पद पर विजय हासिल की। तुषार की यह जीत केवल उनके परिवार और क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने तुषार ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। स्थानीय युवाओं और भाजपा समर्थकों ने भी तुषार को बधाई दी है। तुषार ने जीत का श्रेय अपने माता-पिता, साथियों और समर्थकों को देते हुए कहा कि छात्र हितों को सर्वोपरि रखकर काम करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed