{"_id":"65c8cb7656cab1adee0c6cb6","slug":"womens-sports-mahakumbh-is-a-new-initiative-for-womens-health-anurag-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-112920-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला खेल महाकुंभ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए नई पहल : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला खेल महाकुंभ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए नई पहल : अनुराग
विज्ञापन
महिलाओं ने रस्साकशी, मटका फोड़ और चम्मच दौड़ में दिखाया दमखम
-झंडूता में महिला खेल महाकुंभ का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता के बल्हसीणा माता खबड़ी देवी मंदिर परिसर में रविवार को महिला खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। महाकुंभ में करीब 50 महिला मंडलों की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।
भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में प्रतियोगिताओं के लिए पांच जोन बनाए गए। रविवार को बरठीं जोन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें भाग लेने के लिए महिलाओं ने जोरदार उत्साह दिखाया। इस दौरान चम्मच दौड़, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। स्पर्धा के दौरान जहां महिलाएं हंसी से लोटपोट होती रहीं, वहीं रस्साकशी स्पर्धा में जोर लगा के जैसे नारों के बीच खूब दमखम दिखाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलों में भाग लेना बेहद जरूरी है। मातृ शक्ति पर परिवार की कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। इस कारण वह अपनी सेहत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाती। महिलाओं के स्वास्थ्य और मनोरंजन की दृष्टि से झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने एक नई पहल शुरू की है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए कई कारगर कदम उठाए गए हैं। उज्ज्वला, जनधन, आयुष्मान, स्वच्छ भारत मिशन, सुकन्या समृद्धि तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन जैसी योजनाओं से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। नारी वंदन के माध्यम से उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से महिलाएं जहां अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगी, वहीं अपनी प्रतिभा के दम पर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। इस दौरान बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया। इसका केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य लोगों ने लुत्फ उठाया। झंडूता दौरे के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने ग्राम पंचायत बलघाड़ के ठप्पर और ग्राम पंचायत अमरपुर के अमरपुर गांव में गांव चलो अभियान में भी शिरकत की। इस मौके पर झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि मातृ शक्ति को स्वस्थ और खुश रखने के लिए ऐसे आयोजन न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में होने चाहिए। जोन स्तर पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक जोन को 30-30 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगली बार से यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस मौके पर महंत रूपेश्वर गिरी, झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महामंत्री सुशील नड्डा, दिनेश चंदेल, बीडीसी सदस्य शेर सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैलजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कंचन धीमान, महामंत्री रानी देवी और युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट
खेलों से दूरी बनाना युवाओं में नशे की बढ़ती लत के पीछे बड़ा कारण
अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि वह खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। हमारे युवा जो नशे से ग्रस्त हो रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण है कि वह खेलों में भाग नहीं ले रहे हैं। जब वह देखेंगे कि उनकी मां, बहन, भाभी अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए दौड़ में भाग ले रही हैं, काम भी कर रही हैं तो वह युवाओं को भी प्रेरणा देगा और वह भी नशों से दूर रहेंगे। इसकी जिम्मेदारी भी नारी शक्ति ने उठाई है। इससे बड़ी सौगात हमारे लिए क्या होगी। खेलों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने खेलों का बजट 850 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3000 करोड़ से अधिक कर दिया। सबसे बड़ा लाभ उसमें भारत की बेटियों को मिला है। आज जितने मेडल पुरुष जीतते हैं उतनी ही बेटियां मेडल जीत के लाती हैं। भारत को एशियन गेम्स में 100वां पदक जीतने का काम भारत की महिला कबड्डी टीम ने किया और उसकी कप्तान भी भारत की हिमाचल की बेटी थी।