फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women were made aware about balanced diet and health check-up.

Bilaspur News: महिलाओं को संतुलित आहार , स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक

Sat, 18 Apr 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women were made aware about balanced diet and health check-up.
आंगनबाड़ी केंद्र धमेड़ा में पोषण पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता शिविर  में  मौजूद महिलाएं । स्त्रो
पोषण पखवाड़े के तहत धमेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवाड़े के तहत लैहड़ी सरेल पंचायत के वृत्त भराड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र धमेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं के सौजन्य से किया गया।

शिविर में शिविका पुत्री आकाश शर्मा और समीक्षा शर्मा का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। इस दौरान वृत्त पर्यवेक्षक भराड़ी शक्ति सिंह ने महिलाओं, गर्भवती माताओं और बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार, स्वच्छता सहित स्वस्थ जीवन शैली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के नियमित वजन और ऊंचाई की जांच करवाने पर विशेष जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ डुमैहर ज्योति शर्मा ने महिलाओं को कुपोषण से बचाव के लिए पौष्टिक भोजन, आयरन, विटामिन युक्त आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने नियमित एचबी टेस्ट करवाने और एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। शिविर में गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंचल देवी, संतोष कुमारी, कुसुम कुमारी, शशि बाला और प्रोमिला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed