फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women troupes and artists learned the nuances of folk dance

Bilaspur News: महिला मंडलों, कलाकारों ने सीखी लोकनृत्य की बारीकियां

Fri, 21 Jun 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Women troupes and artists learned the nuances of folk dance
-गो सदन बल्हसीणा में हुआ लोकगीत कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर की ओर से चार दिवसीय लोकगीत, संस्कार गीत और लोकनृत्य कार्यशाला का आयोजन गो सदन बल्हसीणा में किया गया।

कार्यशाला में स्थानीय महिला मंडलों और अन्य कलाकारों ने लोकनृत्य की बारीकियां सीखीं। कार्यशाला में आकाशवाणी और दूरदर्शन के जाने माने लोक गायकों कौशल्या, प्रकाश चंद शर्मा, जीतू सांख्यान, भगवान दास इत्यादि ने कलाकारों को नृत्य और लोक गायन का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के आयोजन में हिम कला संगम बिलासपुर ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यशाला के समापन पर महिला जाग्रति सोसाइटी कल्लर, हिम कला संगम, श्री नयना देवी जी, बोह सहित स्थानीय महिला मंडलों के कलाकारों ने लोकगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कलाकारों के ठहराव, जलपान और भोजन की उचित व्यवस्था के लिए गो सदन बल्हसीना के अध्यक्ष विजय गुलेरिया, उपाध्यक्ष देवानंद शर्मा और हिम कला संगम के अध्यक्ष सतपाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। रेवती सैनी ने कहा कि विभाग हमेशा अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed