फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women demonstrated with empty pots

Bilaspur News: खाली मटके लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Aug 2023 05:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated with empty pots
-कोटलु ब्राह्मणा में पानी की समस्या से महिलाओं में रोष
विज्ञापन

-टैंकर से पानी मंगवा कर लोग कर रहे गुजारा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के कोटलु बिंदडया और कोटलु ब्राह्मणा गांव में नियमित पानी नहीं आने से क्षेत्र की महिलाओं ने रोष जताया है। महिलाओं ने कोटलु से कल्लर गांव तक खाली मटके उठाकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही महिलाओं ने विभाग के कार्यालय के घेराव की चेतावनी भी दी है।

महिलाओं का कहना है कि उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इससे दिन भर की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कोटलु ब्राह्मणा के शिव मंदिर और आसपास के घरों, कोटलु बरोट, कोटलु नंडलू, कल्लर, छत पंचायत के हिम्मर, लुरहाणी सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है। कुछ परिवार टैंकर मंगवाकर अपने पैसों से पानी पीने को मजबूर हैं। सप्ताह में एक दिन मात्र पंद्रह मिनट के लिए पानी मिल रहा है। स्थानीय महिला मंडल सदस्यों ने खाली मटका उठाकर करीब एक किलोमीटर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला मंडल प्रधान उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान गीता देवी, लता देवी, मीना कुमारी, स्नेहलता देवी, ज्ञानी देवी, सरिता देवी, उमा देवी, ममता देवी, सत्या देवी, सरोज देवी, वनिता, मीरा देवी और अनीता देवी ने विभाग के कर्मचारियों पर पानी के सही प्रकार से आवंटन न करके अपने चहेतों को अच्छा पानी देने का आरोप लगाया। उन्होंने विभाग को चेताया कि अगर दो दिन के अंदर उन्हें सही तरीके से पानी नहीं दिया गया तो उपायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व 1100 नंबर पर शिकायत की थी, लेकिन उसका भी कोई उत्तर उन्हें नहीं मिला। उधर, सहायक अभियंता मस्त राम चौहान ने बताया कि कोटलु ब्राह्मणा पंचायत में पानी की सही आपूर्ति न दिए जाने की शिकायत मिल चुकी है। कर्मचारियों से इस समस्या का शीघ्रता से समाधान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed