{"_id":"68612c8e33d91614f2042093","slug":"women-and-meritorious-students-will-be-honored-in-sanskar-utsav-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-139661-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: संस्कार उत्सव में महिलाओं, मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: संस्कार उत्सव में महिलाओं, मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित
Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित संस्कार संस्था की बैठक में चर्चा करते संस्था के सदस्य। संवाद
6 जुलाई को होगा कार्यक्रम, एसपीयू उप कुलपति ललित वशिष्ठ होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार संस्था घुमारवीं की बैठक रविवार को घुमारवीं में हुई। बैठक में 6 जुलाई को आयोजित होने वाले संस्कार उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को महिला प्रेरणा सम्मान से नवाजा जाएगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनकी प्रतिभा और परिश्रम के लिए प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले छात्रों और घुमारवीं उपमंडल की वे महिलाएं, जिन्होंने किसी कृषि, बागवानी, खेल, पशुपालन, व्यवसाय या अन्य किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के उप कुलपति ललित कुमार वशिष्ठ बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्कार सोसाइटी 15 साल से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस मौके पर कुंदन रतवान, डॉ. तिलक, प्रवीण, सुनील शर्मा, डॉ. पुष्पराज और शशि गौतम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।