फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman who went to fetch wood dies after falling from hill

Bilaspur News: लकड़िया लाने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत

Sun, 04 Feb 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman who went to fetch wood dies after falling from hill
- घर से कुछ दूरी पर लकड़ियां कर रही थी इकट्ठा
विज्ञापन

- पति की पहले हो चुकी है मृत्यु, दो बेटियां हुई अनाथ
- पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं की तल्याणा पंचायत के बैहल नवाणे गांव में लकड़ियां लाने गई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। महिला घर से कुछ दूरी पर लकड़ियां इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उनकी दो बेटियां अनाथ हो गई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि देने की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार आशा कुमारी(40) पत्नी स्व. सुरेंद्र कुमार निवासी गांव बैहल नवाणे डाकघर हवाण तहसील घुमारवीं शनिवार दोपहर को घर से कुछ दूरी पर घासनी से लकड़ियां लाने गई थी। शाम करीब 5 बजे तक वापस नहीं आने पर बेटियों ने ताई के साथ मिलकर मां की तलाश शुरू की। तलाश करते हुए आशा कुमारी पहाड़ी के नीचे अचेत अवस्था मिली। अन्य ग्रामीणों को भी इसकी सूचना दी गई। महिला को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सिर पर लगी चोट को माना जा रहा है। उधर, तल्याणा पंचायत उपप्रधान ओंकार सिंह ने बताया कि महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बताया कि हल्का पटवारी से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। पटवारी की ओर से आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्र पाल ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed