{"_id":"60e1f5e08ebc3e4aeb5f9d4b","slug":"woman-wept-bitterly-in-front-of-cm-jai-ram-thakur-bilaspur-news-sml375824592","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर के आगे फूट फूट कर रोई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर के आगे फूट फूट कर रोई महिला
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए बिलासपुर आए सीएम जयराम ठाकुर के सामने नालागढ़ की एक दुखियारी महिला ने फूट फूट कर अपना दुखड़ा सुनाया। महिला ने सीएम को बताया कि मदद के लिए उसने प्रशासन के आगे कई बार गुहार लगाई पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान सीएम ने महिला की मदद करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत की। वहीं उस दौरान नालागढ़ से आई एक दुखियारी महिला ने सीएम को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिला ने रोते हुए कहा कि वर्ष 2008 में उसके पति की मृत्यु हो गई है। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई व घर का खर्च चलाना व पालन पोषण करना बहुत मुश्किल हो गया है।
महिला ने कहा कि प्रशासन के सामने उसने कई बार गुहार लगाई पर उनकी तरफ से भी कोई मदद नहीं आई है। वहीं अब वह गुहार लगाकर थक चुकी हैं। महिला की बात सुनकर सीएम जयराम ठाकुर ने महिला का आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर को भी निर्देश दिए कि इस महिला के तमाम दस्तावेज पूरे करवा औपचारिकताएं पूरी करके महिला की मदद की जाए।