फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman injured in car collision in Palthi

Bilaspur News: पलथीं में कार की टक्कर से महिला घायल

Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in car collision in Palthi
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत औहर के पलथीं गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घुमारवीं थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पलथीं गांव की नीलम कुमारी, पत्नी मनसा राम सोमवार दोपहर को भगेड़ जा रही थी। जैसे वह बस में चढ़ने के लिए सड़क पार करने लगी, तभी दूसरी तरफ से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में महिला की टांग फैक्चर हो गई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed