{"_id":"63a34d2f9a2ba513d34aaa50","slug":"woman-dies-after-falling-from-tree-bilaspur-news-sml431544799","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेड़ से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेड़ से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
बिलासपुर। विधानसभा श्री नयनादेवी जी के गांव बागकलां में एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। महिला का उपचार पीजीआई में चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार दशोधा देवी (53), पत्नी स्व. लौका राम, निवासी गांव बाग कलां डाकघर नम्होल, जिला बिलासपुर रविवार सुबह 10:30 बजे घर के पास पेड़ पर चढ़कर चारा काट रही थी। इसी बीच अचानक पैर के नीचे से पेड़ की टहनी टूट गई और वह नीचे गिर गई। गिरने से गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से घायल हो गई। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से गिरते हुए देखा और उसके बेटे को गिरने की सूचना दी।
बेटे ने गाड़ी में सिविल अस्पताल अर्की पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि मारकंडेश्वर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कुमारहट्टी, जिला सोलन ले गए, जहां पर उपचार और टेस्ट करने के बाद दशोदा देवी को रविवार शाम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान मंगलवार रात को महिला की मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।