फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman dies after eating sulfas pills

Bilaspur News: सल्फास की गोलियां खाने महिला की मौत

Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after eating sulfas pills
बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं के कोट गांव में मायके आई एक महिला ने सल्फास की गोलियां खा ली। महिला ने टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बयान में मृतिका के पिता मदन लाल, निवासी कोट तहसील भराड़ी, जिला बिलासपुर ने बताया है कि बेटी शिवानी (22) इन दिनों मायके आई थी। शुक्रवार शाम को शिवानी खाना खाने के बाद उल्टियां करने लगी। जब इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि गलती से कोई सल्फास की दवाई खा ली है। इसके बाद उपचार के लिए बलदाड़ा अस्पताल ले गए, जहां से हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिर हमीरपुर से टांडा अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया। टांडा अस्पताल में बेटी शिवानी की रविवार सुबह मौत हो गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed