फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Woman did not get treatment in PHC, doctor and pharmacist accused of negligence

Bilaspur News: पीएचसी में महिला को नहीं मिला उपचार, चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर लापरवाही का आरोप

Sat, 03 May 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 03 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Woman did not get treatment in PHC, doctor and pharmacist accused of negligence
- महिला का बेटा बोला, आग्रह करने के बाद भी नहीं किया इलाज, बदतमीजी भी की
विज्ञापन

- जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच करने के दिए आदेश, पीएचसी राजपुरा में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर के स्वास्थ्य खंड मारकंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा में खून से लथपथ पहुंची एक महिला को बिना उपचार के लौटना पड़ा। महिला के बेटे ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर लापरवाही करने और बदतमीजी करने के आरोप लगाए हैं।

बेटे ने एक वीडियो बनाया है। वीडियो के सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड चिकित्सा अधिकारी मारकंड को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं बीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से जवाब मांगा है। बेटा महिला को बाद में जिला अस्पताल ले गया, जहां उपचार किया गया। राजपुरा के यशपाल ने बताया कि शनिवार सुबह मां के नाक से अचानक खून निकलना शुरू हो गया। मां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुरा ले गया। 20 मिनट डॉक्टर और फार्मासिस्ट को आवाजें लगाई। दोनों के आवास अस्पताल परिसर में ही हैं। पहले फार्मासिस्ट ने डॉक्टर के पास जाने को बोला। डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने फार्मासिस्ट के पास जाने को बोला। दोनों से इलाज करने का आग्रह भी किया। इसके बाद बोले कि स्वास्थ्य केंद्र 9:00 बजे के बाद खुलेगा। चिकित्सक ने बदतमीजी भी की। पुलिस में अरेस्ट कराने की भी धमकी दी। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सरकार से मांग की है कि चिकित्सक और फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

कोट
हमारे पास शिकायत नहीं आई है, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ से संबंधित मामले की जानकारी मांगी गई है। - डॉ. आलोक सिंघला, खंड स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मारकंड स्वास्थ्य खंड अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी दोषी पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. परविंदर सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed