फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Withdrawal of nominations clears political picture, Bilaspur contest turns interesting

Bilaspur News: नाम वापसी के बाद सियासी तस्वीर साफ, बिलासपुर में मुकाबले हुए दिलचस्प

Wed, 06 May 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 06 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of nominations clears political picture, Bilaspur contest turns interesting
तीन शहरी निकायों में 62 उम्मीदवार मैदान में, कई वार्डों में सीधी टक्कर के संकेत, 17 मई को मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही जिला बिलासपुर में सियासी तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है। नामांकन वापसी के बाद तीन शहरी निकायों नगर परिषद बिलासपुर, नगर परिषद श्री नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई में कुल 62 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। इसके साथ ही अब राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर की स्थिति बनने लगी है।


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार के अनुसार नगर परिषद बिलासपुर में नाम वापसी के दौरान कुछ उम्मीदवारों के पीछे हटने से अब 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबला सिमटकर सीधी लड़ाई में बदलता दिख रहा है, जिससे चुनाव और ज्यादा रोचक हो गया है। राजनीतिक दलों के लिए यह निकाय सबसे अहम माना जा रहा है, जहां जीत-हार से स्थानीय नेतृत्व की पकड़ का आकलन होगा। नगर परिषद श्री नयना देवी जी में भी नाम वापसी के बाद अब 14 उम्मीदवार शेष हैं। यहां भी मुकाबला सीमित प्रत्याशियों के बीच सिमटने से रणनीति और जातीय-सामाजिक समीकरण अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं नगर पंचायत तलाई में 19 उम्मीदवारों के मैदान में बने रहने से यहां बहुकोणीय मुकाबला बरकरार है, जिससे नतीजे अप्रत्याशित हो सकते हैं। नाम वापसी के बाद अब राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड स्तर पर डोर-टू-डोर प्रचार, छोटे-छोटे जनसंपर्क कार्यक्रम और स्थानीय मुद्दों को लेकर वादों की झड़ी शुरू हो गई है। पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी समीकरण बिगाड़ने की स्थिति में नजर आ रहे हैं, जिससे कई वार्डों में कांटे की टक्कर बनने के आसार हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस बार स्थानीय मुद्दे जैसे सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कें और स्ट्रीट लाइट चुनाव का मुख्य एजेंडा बने हुए हैं, जबकि दलों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। ऐसे में छोटे अंतर से जीत-हार तय होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही अब सभी की नजरें चुनावी मुकाबले और संभावित नतीजों पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed