फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   With the onset of summer, the price of lemons started skyrocketing.

Bilaspur News: गर्मियां शुरू होते ही आसमान छूने लगे नींबू के दाम

Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
With the onset of summer, the price of lemons started skyrocketing.
बिलासपुर शहर में स्थित सब्जी की दुकान। संवाद
-320 रुपये किलो तक पहुंचा भाव, बाजार में मिलना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन

.मटर 90, गोभी 50 रुपये किलो, अदरक-लहसुन 150 के पार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले में फल और सब्जियों की कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। खासकर नींबू के दामों में इस कदर उछाल आया है कि यह 320 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालात ये हैं कि कई बाजारों में नींबू आसानी से मिल भी नहीं रहा, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गर्मी बढ़ने के साथ नींबू की मांग में तेजी आई है, लेकिन आपूर्ति घटने से बाजार में इसकी कमी बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि बाहरी मंडियों से आवक कम होने के कारण दामों में अचानक उछाल आया है। यही वजह है कि कई दुकानों पर नींबू सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है, जबकि कुछ जगह पूरी तरह गायब है।
विज्ञापन

रसोई पर महंगाई की मार, सब्जियों के दाम भी चढ़े
नींबू के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलू 7 से 12 रुपये और प्याज 19 से 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि टमाटर 22 से 31 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हरी सब्जियों में पालक 42 से 49 रुपये, भिंडी 28 से 35 रुपये और शिमला मिर्च 21 से 28 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा मटर 90 रुपये और फूलगोभी 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। अदरक और लहसुन के दाम 150 रुपये प्रति किलो के आसपास हैं, जिससे रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। फल भी महंगाई से अछूते नहीं हैं। अनार के दाम 233 से 310 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं सेब (रॉयल डिलीशियस) 174 से 372 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जो आम उपभोक्ताओं की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इसके अलावा केला 81 से 93 रुपये प्रति दर्जन और आम 74 से 99 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। व्यापारियों के अनुसार मांग और आपूर्ति के असंतुलन के कारण कीमतों में यह उछाल आया है। यदि जल्द आपूर्ति नहीं बढ़ी तो आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed