फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   with khair wood four arrested

जीप में खैर की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
with khair wood four arrested
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित गांव में खैर की लकड़ी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई सुबह के समय वन विभाग के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान की। आरोपी खैर की लकड़ी को जीप में भर कर ले जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जीप और लकड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों ने लकड़ी से भरी जीप संख्या एचपी 69.3518 को पकड़ा है। पकड़ी गई जीप में सवार लोगों को जब परमिट दिखाने के लिए कहा गया तो वह कुछ भी नहीं दिखा सके। जिसपर वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह गश्त रेंज अधिकारी निशिध मिस्रा और उसके सहयोगियों ने की है। खैर की लकड़ी की कीमत लगभग एक लाख के करीब है। यह लकड़ी करलोटी पंचायत के मच्छवान गांव में पकड़ी है। जिसमें चार लोगों राजेश कुमार निवासी ढलोह, रामपाल ढलोह, सुरजीत कुमार मच्छवान, गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। घुमारवीं थाना में चारों के खिलाफ वन अधिनियम और चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तथा व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed