फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   winter sports olympics.

नीरू चली घुमदी...पर थिरके बच्चे

Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sat, 06 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
winter sports olympics.

वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्पेशल ओलंपिक में शुक्रवार को हिमाचली नाइट का आयोजन किया गया। बिलासपुर में चल रही नेशनल विंटर गेम्स के विशेष बच्चों के लिए करवाई गई संध्या में हिमाचल के गायकों ने खूब धमाल मचाया।

विज्ञापन


इस मौके पर इंद्र कुमार डोगरा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि एडीएम मंडी विवेक चंदेल और जिप परिषद सदस्य ई. पुरुषोत्तम शर्मा विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हिमाचली नाइट में युवा गायक अभिषेक सोनी की आवाज का जादू दर्शकों सहित विशेष बच्चों पर सिर चढ़कर बोला। अभिषेक की प्रस्तुतियों पर जहां दर्शक खूब झूमे वहीं विशेष बच्चे भी अपने आप को झूमने से रोक नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल गेम्स को देशभर से आए विशेष बच्चे पहाड़ी नाटियों पर जमकर थिरके। अभिषेक ने तू कितनी अच्छी है, ओ मां ... गीत से भाव विभोर किया। इसके बाद उन्होंने चढ़ी आया पानी देख..., लाल चिड़िए ओ..., नीरू चली घुमदी..., रंग डालना..., पाता पानो रा..., अखटी मलाई जा..., मेरी मनसा..., इक अदिया मंगाई जा..., नीलमा-नीलमा और रोहडू़ जाणा मेरी आमिए... सहित अन्य गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर समां बांधा। इससे पहले लोक गायक प्रकाश वर्मा ने हे शंभू बाबा...,भाखड़े रा डैम चढ़या और भारत का रहने वाला हूं... गीत की प्रस्तुति दी।

संध्या में बेबी श्रेया शर्मा ने बाबुल मेरी गुड़िया..., आज जाने की जिद्द न करो..., अलबेला सजन..., आज की रात है जिंदगी और ये मेरा दिल प्यारा का दिवाना... सहित अन्य गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मिस रंजना ने सूफियाना अंदाज में नित खैर मंगा... तू माने या न माने..., करी लैणी पहाड़ा री सैर..., तेरी मेरी रमणी जोड़ और तेरा मेरा प्यार अड़िए... आदि गीतों से संध्या में चार चांद लगा दिए।

इसके अलावा दयानंद मॉडल स्कूल के उत्कर्ष शर्मा ने हिमाचल अपना, जयपाल चंदेल ने किसी दी गरीबी दा..., ब्वॉयज स्कूल बिलासपुर के छात्रों ने गणेश स्तुति, विजन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने पंजाबी भांगड़ा और राधे गोबिंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाबी गिद्दा और देशभक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। \


इस अवसर पर डॉ. मल्लिका नड्डा, रश्मि धर सूद, मुक्ता ठाकुर, सुभाष ठाकुर, रविंद्र भट्टा, राम लाल पुंडीर, ओपी गर्ग, चमन गुप्ता, त्रिलोक, अनिल, अरुण डोगरा, गोबिंद घोष और अनूप शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed