{"_id":"66fc04c6ce0e5db8450330f9","slug":"will-study-hard-will-keep-cleanliness-message-of-cleanliness-given-by-raising-slogans-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-124265-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: करेंगे खूब पढ़ाई, रखेंगे सफाई नारे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: करेंगे खूब पढ़ाई, रखेंगे सफाई नारे लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती के लिए समर्पित किया।
कैडेट्स ने आज होगा स्वच्छ तो कल होगा स्वर्णिम भविष्य, स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, करेंगे खूब पढ़ाई साथ में रखेंगे साफ-सफाई नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय में कार्यरत एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. जयचंद ने बताया कि कैडेट्स ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में लगी मूर्तियों की सफाई की। इस दौरान कैडेट्स ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क से बस स्टैंड होते हुए चंपा पार्क, गांधी मार्केट, गुरुद्वारा मार्केट, कॉलेज चौक से महाविद्यालय परिसर तक स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान कैडेट्स ने लगभग 100 लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय कार्यकारी प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने एनसीसी कैडेट्स को बहुत सराहा। स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर हो रहा है। इसी उपलक्ष्य में यह गतिविधियां बिलासपुर के एनसीसी कैडेट्स ने आयोजित की गई। इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर अंशुल शर्मा, कोमल भवानी सहित अन्य उपस्थित रहे।