फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Will strengthen the campaign against drugs: SP

नशे के खिलाफ अभियान को करेंगे मजबूत : एसपी

Tue, 23 Jun 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Will strengthen the campaign against drugs: SP
पुलिस अधीक्षक अभिषेक।
अभिषेक धीमान ने पुलिस अधीक्षक का संभाला कार्यभार
विज्ञापन

2021 बैच के है आईपीएस, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधार को बताया प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक धीमान ने बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। धीमान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जिला स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। विशेष रूप से चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। एसपी ने कहा कि बिलासपुर में यातायात से जुड़ी चुनौतियां भी हैं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य करेगी। उन्होंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

धीमान मूल रूप से हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के हरटेड़ा गांव के हैं। उन्होंने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वर्ष 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 374वीं रैंक हासिल कर उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में स्थान बनाया था। बिना किसी कोचिंग के तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता ने उन्हें प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस बनने से पहले वे एक्साइज इंस्पेक्टर, बीडीओ और हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में भी चयनित हो चुके थे। वे शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। शिमला में तैनाती के दौरान उन्होंने नशा तस्करी के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed