फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Will raise the issue of environmental damage caused by cement industry before CMA: Hirapal

सीमए के समक्ष उठाएंगे सीमेंट उद्योग से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा : हीरापाल

Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Will raise the issue of environmental damage caused by cement industry before CMA: Hirapal
स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की भी संगठन करेगा मांग
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संगठन के 200 कार्यकर्ता करेंगे सीएम का भव्य स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत पंजगाईं गोगा घाट में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश सह-संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह ने की। बैठक में तय किया गया कि इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से सीमेंट उद्योग से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान, स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
बैठक में मौजूद संगठन के जिला महासचिव जगदीश संख्यान, ब्लॉक महासचिव मूलराज शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष नरेश कुमार, धर्मपाल शर्मा, सदर उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत पंजगाईं के प्रधान हेमराज सिमर ने आगामी 11 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को लेकर व्यापक चर्चा की। कहा कि सीएम से बेरोजगारी, ठेकेदारी प्रथा के तहत हो रहे शोषण, स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने के मुद्दों पर भी ध्यान देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

कोलडैम, भाखड़ा बांध विस्थापितों की वर्षों से लंबित मांगों को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में सड़कों के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने, पेयजल समस्या के समाधान की भी मांग की जाएगी। विशेष रूप से गोगा घाट से कुनणु, धौनकोठी से पांधा पालंगरी सड़क के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। हीरापाल ने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के लगभग 200 सदस्य मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। संगठन की ओर से यह उम्मीद जताई गई कि इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान मिलेगा और विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed