फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Will agitate against the government if not called for talks

वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे पेंशनर

Sat, 06 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Will agitate against the government if not called for talks
पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की त्रैमासिक बैठक शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जगदीश दिनेश ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार यदि 10 अगस्त तक वार्ता के लिए नहीं बुलाती है तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम गत तीन महीनों में दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने बैठक की कार्रवाई और आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए वक्ता दौलत राम चौहान, बीरबल धीमान, ठाकुर दास आजाद, लेखराम शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, गोपाल शर्मा, विजय राम शर्मा, भाग सिंह, गोपाल कृष्ण पराशर, सीआर वर्मा, देवेंद्र गौतम, श्याम लाल कौंडल, श्याम लाल पंवर, संत राम कश्यप, देवी राम चौहान, जसवंत चंदेल, जेके नड्डा और ओम प्रकाश गर्ग ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि साढ़े चार साल से प्रदेश सरकार ने पेंशनरों की मांगों को अनसुना किया है। इसका परिणाम सरकार को निकट भविष्य में भुगतना पड़ सकता है। यदि सरकार अब भी संगठन से मिलने से आनाकानी करती है तो संघर्ष का मार्ग अपनाया जाएगा। जिला बिलासपुर के पेंशनर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के झंडूता आगमन पर ज्ञापन देगा। बैठक बुलाने के लिए सरकार को 10 अगस्त तक का नोटिस दिया गया है। इसके बाद किसी भी दिन प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। मंच संचालन जिला महासचिव चेत राम वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed