{"_id":"6a91cae3d696ab1ff60b94dd","slug":"wild-animals-destroy-farmers-crops-compensation-demanded-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166493-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जंगली जानवरों ने उजाड़ी किसानों की फसल, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जंगली जानवरों ने उजाड़ी किसानों की फसल, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
घंडालवीं क्षेत्र में जंगली जानवरों ने फसल को पहुंचाया नुकसान। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंडालवीं क्षेत्र में खेतों में खड़ी मक्की समेत अन्य फसलों को पहुंचा रहे नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घंडालवीं क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक से किसान परेशान हैं। जंगली सूअर, नीलगाय और अन्य जानवर खेतों में घुसकर मक्की समेत विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई स्थानों पर खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट होने की शिकायतें सामने आई हैं। इससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उनकी आय भी प्रभावित हो रही है।
पंचायत समिति अध्यक्ष उषा चौहान ने कहा कि घंडालवीं, मरहाणा, हटवाड़, हम्बोट सहित आसपास के क्षेत्रों से लगातार किसानों की फसलों को जंगली जानवरों की ओर से नुकसान पहुंचाने की शिकायतें मिल रही हैं। रात के समय खेतों की रखवाली करना भी किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती कृषि लागत, मौसम की मार और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में फसलों के नुकसान से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करवाकर फसल नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। उषा चौहान ने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि किसानों को हर वर्ष इस समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की मांग को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।