{"_id":"6730a0d093ec1a8fba069fb9","slug":"who-decorated-you-people-danced-on-the-dark-skinned-person-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126297-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तेरा किसने किया सिंगार सांवरे... पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तेरा किसने किया सिंगार सांवरे... पर झूमे लोग
विज्ञापन
घुमारवीं में बाबा खाटू श्याम जी की दूसरी भजन संध्या का आयोजन
.जितेंद्र चंदेल, खुशबू राधा और विभोर गर्ग ने भजनों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। हारे का सहारा सेवादल घुमारवीं की ओर से संतोषी माता मंदिर में बाबा खाटू श्याम जी की दूसरी भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायक जितेंद्र चंदेल, विभोर गर्ग, ललित मस्ताना, खुशबू राधा और जितेंद्र उप्पल ने अपने भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूम उठे और पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संध्या का आगाज जितेंद्र उप्पल के गुरु वंदना, गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद खुशबू राधा, ललित मस्ताना, और विभोर गर्ग ने एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। भजनों में श्री राधे तेरे चरणों पर बलिहार, दुखों ने घेर लिया और तेरा किसने किया सिंगार सांवरे जैसे भजन शामिल थे, जिनसे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।
भजन संध्या में खाटू श्याम जी की प्रतिमा का दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर हारे का सहारा समिति के प्रधान सतीश शर्मा, उप प्रधान विवेक सांख्यान, अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। लंगर का आयोजन शाम 6 बजे से देर रात तक चलता रहा। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।