{"_id":"68d533634bc91230af08876e","slug":"when-kaikeyi-asked-king-dasharatha-for-two-promises-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-145137-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जब कैकेयी ने मांगे राजा दशरथ से दो वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जब कैकेयी ने मांगे राजा दशरथ से दो वचन
Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
सार
घुमारवीं के पुराने बस अड्डा प्रांगण में आयोजित रामलीला में वनवास प्रसंग का मंचन हुआ। कैकेयी की जिद और राम के वनगमन दृश्य ने दर्शकों को भावुक व स्तब्ध कर दिया। कलाकारों के शानदार अभिनय व संगीत ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
विज्ञापन
विस्तार
राम ने कौशल्या को समझाते हुए रघुकुल रीति का कराया स्मरण
राम बने अभिषेक टेसू ने अभिनय से पूरे मंच को किया जीवंत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुराना बस अड्डा घुमारवीं के प्रांगण में आदर्श रामलीला नाटक समिति की ओर चल रही रामलीला में बुधवार को कैकेयी के राजा दशरथ से अपने दो वचनों को पूरा करने की लीला का मंचन किया गया।
कैकेयी की हठ पर जब दशरथ राम को चौदह वर्ष का वनवास और भरत को अयोध्या का राजपाट देने की मजबूरी आती है, तो पूरे पंडाल बैठे लोग स्तब्ध रह जाते हैं। कैकेयी की भूमिका निभा रहे कलाकार अंकू और जगरनाथ राणा, दशरथ की भूमिका में महंत राम शर्मा की अदाकारी ने इस दृश्य को जीवंत बना दिया। मंथरा का अभिनय दर्शकों को भावनाओं से जोड़ने में सफल रहा। वनवास प्रसंग के दौरान जब भगवान राम अपने पिता की आज्ञा मानकर वन जाने का निर्णय लेते हैं और महारानी कौशल्या इसका विरोध करती हैं, तो दर्शकगण भावुक हो उठे। राम ने कौशल्या को समझाते हुए रघुकुल की परंपरा का स्मरण कराया और वनगमन स्वीकार किया। इस बीच लक्ष्मण बने भुवनेश गौतम और सीता बनी विशाल शर्मा ने अपने अभिनय से सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्ष्मण अपने भाई के साथ वन जाने पर अड़े रहे, वहीं सीता भी राम संग वनगमन के लिए दृढ़ रहीं। राम बने अभिषेक टेसू की गंभीर आभा और अभिनय ने पूरे मंच को जीवंत बना दिया।
पर्दे के पीछे भी कलाकारों का विशेष योगदान रहा। हारमोनियम पर रमेश कुमार, कोरस में रोशन शर्मा और आशीष कुमार, जबकि गीत-संगीत के संयोजन में प्रधान संजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई। कर्णप्रिय संगीत और भावनाओं से ओतप्रोत संवादों ने दर्शकों को रामायणकालीन घटनाओं से जोड़ दिया। इस अवसर पर नगर परिषद घुमारवीं के उपाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति की ओर से उनका शॉल और टोपी पहनाकर सम्मान किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन पथ पर चलने का आह्वान किया।