फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wheat seeds at a subsidized rate will not be available without a Farmer ID.

Bilaspur News: फार्मर आईडी के बिना नहीं मिलेगा अनुदान पर गेहूं का बीज

Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat seeds at a subsidized rate will not be available without a Farmer ID.
27 अक्तूबर से कृषि सामग्री का वितरण आईडी के आधार पर होगा
विज्ञापन

किसानों को आधार कार्ड और खसरा नंबर की प्रति लेकर लोक मित्र केंद्र में करवाना होगा पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रबी सीजन में अनुदान पर गेहूं का बीज और अन्य कृषि सामग्री लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी बनवानी होगी। कृषि विभाग 27 अक्तूबर से फार्मर आईडी के माध्यम से ही कृषि सामग्री वितरित करेगा। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें जल्द पंजीकरण करवाना होगा। समय पर आईडी नहीं बनने से अनुदान पर कृषि सामग्री लेने में परेशानी हो सकती है।
उप-निदेशक कृषि बिलासपुर कुलभूषण धीमान ने बताया कि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी जरूरी है। किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से भी किसानों को आईडी बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और भूमि के खसरा नंबर की प्रति साथ ले जाना जरूरी है। किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण धीमान ने किसानों से अपील की कि वे 27 अक्तूबर से पहले फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि रबी सीजन में अनुदान पर गेहूं का बीज और अन्य कृषि सामग्री लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed