{"_id":"6ade3d6024fe0f35d700e18c","slug":"selfie-point-offering-a-view-of-seer-khad-becomes-a-source-of-trouble-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170635-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीर खड्ड का नजारा दिखाने वाला सेल्फी प्वाइंट बना परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीर खड्ड का नजारा दिखाने वाला सेल्फी प्वाइंट बना परेशानी का सबब
विज्ञापन
घुमारवीं में बदहाल हुआ सेल्फी प्वाइंट। संवाद
लाखों रुपये खर्च कर बनाए स्थल पर बंदरों को खाना डालने से मंडरा रहे रंगड़
स्कूली बच्चों और राहगीरों को सड़क से गुजरने में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर की सुंदरता बढ़ाने और सीर खड्ड के खूबसूरत नजारे को निहारने के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट बदहाली का शिकार है। दो साल से अधिक समय बीतने के बावजूद इसकी सुध नहीं ली गई है। हालात यह हैं कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से विकसित यह स्थल अब बंदरों को खाना डालने का ठिकाना बनकर रह गया है। खाने की सामग्री पर बड़ी संख्या में रंगड़ जमा हो रहे हैं, जिससे सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।
अन्य शहरों की तर्ज पर विकसित किए गए इस सेल्फी प्वाइंट का उद्देश्य लोगों को सीर खड्ड का प्राकृतिक नजारा दिखाने के साथ घुमारवीं को नई पहचान देना था। इसके लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में यह अपनी पहचान खोता जा रहा है। स्थानीय लोग सुबह-शाम यहां बंदरों के लिए खाने की सामग्री डालते हैं। इससे बंदरों की मौजूदगी बढ़ रही है और खाने की सामग्री पर रंगड़ों के झुंड जमा हो रहे हैं। सड़क पर दूर-दूर तक रंगड़ नजर आने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस रास्ते से पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। सड़क पर बड़ी संख्या में रंगड़ जमा होने के कारण बच्चों को इनके बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अन्य राहगीरों को भी यहां से निकलने में परेशानी हो रही है। बंदरों के लिए लगातार खाने की सामग्री डाले जाने से आसपास गंदगी भी फैल रही है। बंदरों और रंगड़ों की बढ़ती मौजूदगी के कारण लोग अब सेल्फी प्वाइंट पर रुकने से भी कतराने लगे हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नगर परिषद इस स्थल की सुध लेकर यहां सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था करेगी।
सेल्फी प्वाइंट को जल्द किया जाएगा दुरुस्त
नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। यहां साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी न हो। इसे जिस उद्देश्य से बनाया गया था, उसकी पूर्ति सुनिश्चित करने के साथ इस स्थान को दोबारा आकर्षण का केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा।