फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barmana Panchayat honored Rahul Kumar.

Bilaspur News: बरमाणा पंचायत ने राहुल कुमार को किया सम्मानित

Sun, 25 Oct 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Barmana Panchayat honored Rahul Kumar.
उपायुक्त को सम्मानित करते बरमाणा पंचायत के प्रतिनिधि। स्रोत: जागरूक पाठक
एचआरटीसी के एमडी का दायित्व मिलने पर दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

नवनियुक्त डीसी किरण बड़ाना का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा की ओर से उपायुक्त राहुल कुमार को उनके कार्यकाल में जिले में करवाए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज और उनकी टीम ने उन्हें हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक का नया दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिले की नवनियुक्त उपायुक्त किरण बड़ाना का भी स्वागत किया गया।
पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि राहुल कुमार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिली। बरमाणा पंचायत के विकास कार्यों में भी उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके कार्यकाल में पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया, जिससे क्षेत्र में कई कार्य संभव हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल कुमार की जनहित के कार्यों के प्रति संवेदनशीलता और कार्यशैली सराहनीय रही है। उम्मीद जताई कि नए दायित्व में भी वह अपने प्रशासनिक अनुभव से बेहतर कार्य करेंगे। पंचायत की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त उपायुक्त किरण बड़ाना का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान निखिल कुमार, वार्ड सदस्य अर्चना देवी, गार्गी शर्मा, किशोरी धीमान और बाबू राम ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed