{"_id":"5ed27c018ebc3e904806260b","slug":"weather-bilaspur-news-sml3343132101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्येष्ठ माह में सावन की झड़ी, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्येष्ठ माह में सावन की झड़ी, किसानों के चेहरे खिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। जिले में शनिवार को हुई बारिश किसानों के लिए राहत बनकर आई है। बारिश मक्की की बिजाई के लिए उत्तम मानी जा रही है। वहीं प्रचंड गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। लेकिन, बारिश के साथ आया तूफान आम की फसल के लिए तबाही का कारण बन गया। इससे बागवानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसानों का कहना है कि वे इस समय मक्की और अन्य तिलहन फसलों की पैदावार के लिए अपने खेतों में काम कर रहे हैं। ज्यादातर किसान खेतों में ट्रैक्टरों के माध्यम से फसल की बिजाई करते हैं। किसानों को खेतों में नमी सूख जाने का डर सता रहा था, लेकिन शनिवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दे रही है। एक तरफ यह बारिश जहां किसानों के लिए खुशी लेकर आई है। वहीं दूसरी तरफ बागवानों के लिए नुकसानदेह साबित हुई है। बारिश के साथ आए तेज तूफान से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।
क्षेत्र के बागवानों श्याम सिंह परमार, निक्कू राम कपिल, परमा नंद गोरा, दयाराम, सदाराम, जय सिंह, भूरी सिंह ठाकुर, रतन सिंह ठाकुर, राम लाल, बुद्धि सिंह, नारायण दास, श्रीराम, मलकियत सिंह सरवन सिंह, सुभाष ठाकुर, ओंकार सिंह, प्रकाश चंद, प्रेम सिंह, जगदीश सहित अन्य किसानों ने बताया कि बारिश आगामी फसलों के लिए फायदेमंद है। लेकिन तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में आम की ही फसल से ही बागवानों की आर्थिक मजबूत होती है। लेकिन तेज आंधी से आम की फसल खराब हो गई है।