{"_id":"5e064db18ebc3e87dc40651c","slug":"weather-bilaspur-news-sml319112820","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटधार में धुंध का कहर, फसलें खराब होने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
बिलासपुर के नाले का नौण में पड़ी धुंध के कारण वोट चालकों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र की 14 पंचायतों में गहरी धुंध छाई हुई है। धुंध के कारण क्षेत्र के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं धुंध से फसलें और पशुओं का चारा खराब हो रहा है। सनीहरा पंचायत प्रधान कमल देव चौहान, उपप्रधान रामपाल, घराण पंचायत के उपप्रधान वीरी सिंह, कोसरियां पंचायत के प्रधान विजय कुमार, नघ्यार के प्रधान सुशील कुमार, उपप्रधान राजेश कुमार, कोसरियां के पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार, बड़गांव गलू के पूर्व प्रधान राजेंद्रा कुमारी, नघ्यार के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र में गहरी धुंध छा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटधार में कभी धुंध नहीं पड़ती थी। लेकिन इस बार मौसम का मिजाज बदल गया है। शाम को चार बजे ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो मवेशियों के लिए चारे की समस्या हो जाएगी। फसलें बरबाद होने की भी आशंका बनी हुई है। गेहूं के साथ बेमौसमी सब्जियों पर भी प्रभाव पड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।