फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   We have talked to the national committee about the formation of the executive, they are also worried about the delay: Pratibha

कार्यकारिणी गठन पर राष्ट्रीय कमेटी से की है बात, देरी से वह भी चिंतित : प्रतिभा

Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
We have talked to the national committee about the formation of the executive, they are also worried about the delay: Pratibha
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बिलासपुर पहुंचने पर स्वागत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री
- बोली, कार्यकर्ता वीरभद्र सिंह के कामों को ध्यान में रखकर पार्टी को आगे बढ़ाएं
विज्ञापन

- राहुल गांधी की जातिगत जनगणना की मांग को लेकर केंद्र सरकार को झुकना पड़ा



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में जिला स्तरीय संविधान बचाओ अभियान के तहत आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश और जिलों की नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों से बात की है। कार्यकारिणी गठन पर फैसला राष्ट्रीय कमेटी ही करेगी। कार्यकारिणी के गठन में देरी से वह भी चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मनमुटाव भुलाकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कामों को ध्यान रखकर पार्टी को आगे बढ़ाते रहें। कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सरकार में पद मिले हैं, जो रह गए हैं उन्हें भी सरकार और संगठन में जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान से छेड़छाड़ के सख्त खिलाफ है। कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी। राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है और इसे उन्हें एकजुटता के साथ सफल बनाना है। राहुल गांधी जातिगत जनगणना की मांग कर रहे थे, जिसे अब केंद्र सरकार ने मान लिया है। राहुल गांधी ने जब यह मांग रखी थी तो उस समय भाजपा ने मजाक उड़ाया था। केंद्र को अब उनकी इस मांग के आगे झुकना पड़ा है। संविधान बचाओ अभियान 10 मई तक जिला स्तर पर चलेगा। 11 मई से 17 मई तक ब्लॉक स्तर और उसके बाद 20 मई से 30 मई तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान के महत्व से जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed