फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ways to help teachers deal with stress

Bilaspur News: अध्यापकों को तनाव से निपटने के बताए तरीके

Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ways to help teachers deal with stress
डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक। स्रोत: स्कूल प्रबं
डीएवी बिलासपुर में तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली के तत्वावधान में डीएवी स्कूल बिलासपुर में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर से आई विशेषज्ञ प्रियंका और दून वैली पब्लिक स्कूल सोलन की प्रधानाचार्य देवेंद्र महल ने स्रोत व्यक्ति के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
र्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें सभी अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को तनाव प्रबंधन की उपयोगी तकनीकों से अवगत कराना और कक्षा में सकारात्मक और संतुलित वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। नाटक प्रस्तुति के माध्यम से अध्यापकों को तनाव को नियंत्रित करने के व्यावहारिक तरीके समझाए गए।
विज्ञापन

प्रतिभागी अध्यापकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल व्यक्तिगत जीवन में बल्कि व्यावसायिक जीवन में भी तनाव कम करने और कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक होते हैं। इस अवसर पर डीएवी बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन और डीएवी बरमाणा के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed