{"_id":"66a39e4653ca53b11505a637","slug":"waterlogging-on-the-road-due-to-lack-of-drain-in-rishikesh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-120755-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ऋषिकेश में नालिया नहीं होने से सड़क पर हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ऋषिकेश में नालिया नहीं होने से सड़क पर हो रहा जलभराव
विज्ञापन
- राहगीर और वाहन चालक हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की पंचायत डमली के ऋषिकेश में निकासी नालियां नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण लोगों को सड़क किनारे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं दो पहिया वाहन चालकों के लिए जलभराव से निकलना खतरे से खाली नहीं है। लोग जलभराव को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन फिर भी नालियों का निर्माण नहीं हुआ। स्थानीय निवासी जय कुमार, कर्म दिन, प्रकाश चंद, विनोद कुमार, कुलदीप चंदेल, अछरी देवी, जगन्नाथ, संजय कुमार ने बताया कि स्कूलों में छुट्टियां खत्म हो रही हैं। इस सड़क से बच्चे ऋषिकेश स्कूल के लिए पैदल जाते हैं। उन्हें भी जलभराव में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राहगीर सड़क पर जलभराव से परेशान हैं। जब कोई वाहन सड़क से निकलता है तो लोगों के कपड़े पानी से गंदे हो जाते हैं। उधर, ग्राम पंचायत प्रधान वंदना कुमारी ने कहा कि डमली पंचायत में कई जगह नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या हो जाती है। इस कारण सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सहायक अभियंता झंडूता नीतेश कुमार ने बताया कि जल्द ही ऋषिकेश मार्ग की मरम्मत करवा दी जाएगी। जहां पर नालियों की व्यवस्था नहीं है, वहां उनका निर्माण किया जाएगा।