Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water sports in govind sagar lake

बिलासपुर को बनाया जाएगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख हब : उपायुक्त

Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
water sports in govind sagar lake
गोबिंद सागर झील में उपायुक्त ने वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ
विज्ञापन

देश, प्रदेश के पर्यटकों से किया एडवेंचर गतिविधियों का लुत्फ उठाने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में मंगलवार से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत हुई। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्पीड बोट और क्रूज राइड का अनुभव लिया। कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य बिलासपुर को एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख हब बनाना है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया था और अब इसे और अधिक संगठित तथा आकर्षक रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में वाटर स्पोर्ट्स, एरो स्पोर्ट्स और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसका लाभ न केवल पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में प्रसिद्ध होगा। बताया कि गोबिंद सागर झील, भाखड़ा बांध के किनारे और चंडीगढ़-मनाली फोरलेन के नजदीक होने के कारण वाटर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां क्रूज राइड, बनाना राइड, स्पीड बोट और वाटर स्कूटर जैसी गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने देश-प्रदेश के सभी पर्यटकों से आग्रह किया कि वे बिलासपुर आएं और गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लें। जिला प्रशासन पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में नई गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, अजय हांडा, गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सराज अख्तर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed