फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water sports acitivities in lake

Bilaspur News: मिनी स्विट्जरलैंड की तर्ज पर विकसित होगी गोबिंद सागर झील

Thu, 21 Sep 2023 09:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Sep 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
water sports acitivities in lake
स्पीड बोट, बड़े शिकारे, बनाना राइड, जोर्बिंग बॉल की होंगी गतिविधियां : ओंकार
विज्ञापन

बोले, झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाना एसोसिएशन की प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर गोबिंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से मिनी स्विटजरलैंड की तर्ज पर विकसित जाएगा। झील में स्पीड बोट, बड़े शिकारे, जेट सकिंग, बनाना राइड, जोर्बिंग बॉल जैसी गतिविधियां जल्द शुरू होंगी।
गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल के पास समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश सरकार के राजस्व, वन, जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव एवं गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओंकार शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ओंकार शर्मा को बताया कि वाटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एसोसिएशन जल्द ही झील में स्पीड बोट, पैडल बोट, बड़े शिकारे, बनाना राइड, जोर्बिंग बॉल, पैरासेलिंग की गतिविधियां शुरू करेगी।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि मंडी-भराड़ी फोरलेन पुल के पास झील को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाना एसोसिएशन का प्रमुख कार्य है। कहा कि झील में जल्द ही सभी गतिविधियां शुरू की जाएंगी ताकि स्थानीय लोगों को यहां पर रोजगार मिल सके और बाहरी प्रदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां रोका जा सके। इस मौके पर हिमाचली परंपरा अनुसार गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर, कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत, रणजीत सिंह, हरीश कुमार, सिस्टा गौतम, महेंद्र शर्मा ने हिमाचली टोपी और शाॅल देकर आईएएस ओंकार शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed