फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water is not being supplied due to schemes being affected: Deshraj

योजनाएं प्रभावित होने से नहीं हो रही पानी की आपूर्ति : देशराज

Mon, 17 Jun 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Water is not being supplied due to schemes being affected: Deshraj
-बोले- नहीं हुआ समस्या का समाधान तो करेंगे मंत्री का घेराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जिले में लंबे समय से बारिश न होने के कारण लोगों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों को पानी की आपूर्ति न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन और प्रशासन समाधान नहीं कर पा रहा है।

किसान मोर्चा घुमारवीं के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा कि जिले में 127 पेयजल योजनाएं बारिश न होने से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को दूसरे व तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिले में अभी तक सरकार व जिला प्रशासन ने पेयजल आपूर्ति करने के लिए लोगों को पानी के टैंकर तक लगाने की जहमत नहीं उठाई है। घुमारवीं विस क्षेत्र में पानी के लिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। हैरानी जताते हुए कहा कि घुमारवीं के विधायक एवं मंत्री ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। न ही जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से जिले में पेयजल की व्यवस्था को लेकर कोई मंत्रणा की है। लोगों का सारा दिन पानी की व्यवस्था करने में ही निकल जाता है। इससे उनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित होकर रह गई है। चेताया कि यदि जल शक्ति विभाग व मंत्री ने पानी की व्यवस्था करने के लिए शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया तो किसान मोर्चा मंत्री का घेराव करने पर विवश होगा। इसकी सारी जिम्मेवारी संबंधित विभाग व मंत्री की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed