{"_id":"6a22d2e93e6231521103df68","slug":"water-is-life-it-is-our-duty-to-keep-it-clean-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161127-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पानी जीवन है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पानी जीवन है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है
Fri, 05 Jun 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान नसवाल के बच्चों ने बावड़ी की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान नसवाल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने संस्थान के स्टाफ के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने गांव की पुरानी पानी की बावड़ी की विशेष सफाई की। साथ ही उसके आसपास उगी भांग एवं अन्य खरपतवार को हटाया और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने यह संदेश भी दिया कि जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संस्थापिक सविता ठाकुर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना संस्थान की नियमित गतिविधियों का हिस्सा है। दिव्यांग बच्चे भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं और उनके प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। दिव्यांग बच्चों ने पानी जीवन है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है, आइए, हम अपने आसपास की बावड़ियों, जल स्रोतों और पर्यावरण को साफ रखें, पेड़-पौधे लगाएं, प्रकृति की रक्षा करें, स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ जल ही स्वस्थ भविष्य की पहचान है, जल बचाएं, पर्यावरण बचाएं और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं आदि संदेश दिए।