फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water

लापरवाही की हद: सड़कों पर बह रहा पानी

Fri, 04 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
water

विज्ञापन
भगेड़/बरठीं (बिलासपुर)। आईपीएच विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। बिलासपुर जिले के औहर और हिम्मर गांव में आईपीएच विभाग की पाइप लाइन लंबे अरसे से फटी हुई है।

दोनों ही इलाके में सड़कें कीचड़ से सन्न हो गई हैं, लेकिन फटी पाइपों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे न केवल सड़क पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है, बल्कि ग्रामीणों को घोर पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औहर के तहत आने वाले वीर भंडारी मार्ग पर अनमोल जल सड़कों पर बह रहा है। इलाके में फोरलेन सड़क का कार्य प्रगति पर है, जिस वजह से पाइप लाइन जगह-जगह से टूट रही है। पानी नलों की बजाय सड़क पर बहने लगा है। इस लापरवाही की वजह से भगेड़ से लेकर औहर तक सड़क तालाब में परिवर्तित हो गई है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में यहां दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी चुनी लाल, सोहन लाल, कृष्णु राम, पंकज, नीलम, शैलजा, पूनम व रोशन लाल ने जिला प्रशासन को चेताया है कि अगर सड़क और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कल्लर से बिझड़ के हिम्मर गांव में सड़क के बींचोबीच कई महीने से मेन राइजिंग पाइप फटी हुई है। पाइप के फटने की वजह से पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क की हालत भी बिगड़ गई है। वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने विभागीय कर्मचारियों को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन कर्मचारी मौके पर नहीं आ रहे हैं।

ग्राम पंचायत छत के पूर्व प्रधान रामानंद शर्मा, वार्ड पंच कमला देवी, नंदीकेश्वर ग्राम विकास समिति के सभी पदाधिकारियों संजय कुमार, राजेश कुमार, गोवर्धन दास, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, मुनीष कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, जीत राम शास्त्री, वृजेश कुमार, बालक राम, शिवनाथ शर्मा, योगराज, प्रेम सिंह, सुरेंद्र कुमार व नरेंद्र सहित अन्यों ने बताया कि मेन पाइप फटी हुई है। पिछले चार महीने से यहां ये हालत हैं। हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा।


क्या कहते हैं अधिकारी
औहर में फटी पाइप लाइन के संदर्भ में आईपीएच के सहायक अभियंता देवराज चौहान ने बताया कि पाइप लाइन फोरलेन के कार्य से फट रही है। लिहाजा, इसे ठीक करने का जिम्मा भी उन्हीं का है। फिर भी लोगों की समस्या को देखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।


हिम्मर में फटी मेन पाइप लाइन के संदर्भ में अधिशासी अभियंता अरबिंद सूद ने बताया कि हाल ही में इसकी शिकायत पहुंची है। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed