फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water-filled potholes, stones on the road... Commuting on the Bairi-Navgaon route has become a nightmare.

Bilaspur News: गड्ढों में पानी, सड़क पर पत्थर... बैरी-नवगांव मार्ग पर सफर बना मुसीबत

Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Water-filled potholes, stones on the road... Commuting on the Bairi-Navgaon route has become a nightmare.
खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद
बारिश में बढ़ी परेशानी, गड्ढों के चलते वाहन चालकों को सता रहा हादसे का डर
विज्ञापन

80 करोड़ से चल रहा सड़क के विस्तारीकरण का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बैरी-नवगांव संपर्क सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क के विस्तारीकरण का करीब 80 करोड़ रुपये का काम शुरू होने के बावजूद कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है।
कुछ समय पहले गड्ढों में मिट्टी डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया गया था, लेकिन बारिश के पानी के साथ मिट्टी बह गई। इसके बाद गड्ढे दोबारा उभर आए हैं और कई जगह पहले से अधिक गहरे हो गए हैं। पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे वाहनों के टायर, रिम और निचले हिस्से को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। सड़क की कटिंग के बाद निकली मिट्टी और पत्थर भी किनारे पड़े हुए हैं। बारिश होने पर मिट्टी बहकर सड़क पर आ जाती है, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। कई जगह पत्थर और बजरी भी सड़क पर बिखरी हुई है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के सिलसिले में आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों ने सड़क की स्थायी मरम्मत के साथ-साथ सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाने और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से जल्द मरम्मत की मांग
जिला परिषद सदस्य अशोक शर्मा ने कहा कि बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई है। गड्ढों में डाली गई मिट्टी पानी के साथ बह गई है और सड़क पर जगह-जगह पत्थर बिखरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग से भी बात की गई है। सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की जरूरत है।
सुरेश ठाकुर ने कहा कि गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद उनमें पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता। उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत की मांग की।

बीडीसी पंजगाईं वार्ड सदस्य निशा चंदेल ने कहा कि सड़क पर पड़ी मिट्टी और पत्थरों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन असंतुलित होने का खतरा रहता है।

खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद

खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद

खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद

खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद

खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद

खस्ताहाल बैरी नवगांव सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed